Newspost, UP Desk, Sushil Tiwari, Sonebhadra.

सोनभद्र। सिंदूर, मकरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता पंचतत्व में विलीन हो गए। आज गमगीन माहौल में उनके पैतृक गाव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घनिष्ट मित्र बताए जा रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य वयोवृद्ध राम केवल यादव का गुरुवार की रात एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।उनके निधन पर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव, समाज सेवी सुधीर कुमार, ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, राजेश यादव, राम विलास यादव समेत ग्रामीणों और शुभ चिंतकों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा क्षेत्र में किए सामाजिक कार्यों के लिए याद किया गया। ब्लॉक प्रमुख श्री गोंड एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव ने कहा कि उन्होंने गरीब मजलूमों की आवाज उठाई और भूमि हकदारी मोर्चा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला पंचायत सदस्य के दौरान भाट क्षेत्र में सड़को का निर्माण और पानी को लेकर आवाज बुलंद की। राजनीतिक क्षेत्र में वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मित्र रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *