व्यापार मंडल सिंगरौली ने जताई गहरी संवेदना
Newspost, City Desk, A. Anand.
सिंगरौली, मध्य प्रदेश। रविवार को प्रतिष्ठित व्यवसाई शिव प्रताप सिंह का निधन हो गया। वह करीब 50 वर्ष के थे। उनके निधन से व्यापारियों एवं अन्य लोगो में शोक व्याप्त है। सरोज आयरन स्टोर सिंगरौली के संचालक शिव प्रताप सिंह लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने रविवार अपरान्ह अंतिम सांसें लीं। बताया जाता है कि दोपहर में करीब ढ़ाई बजे अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उनका स्वर्गवास हो गया। रविवार को ही उनका अंतिम संस्कार चटका स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
व्यापार मंडल सिंगरौली के अध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष रोहित गुप्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष व पार्षद शेखर सिंह, रविंदर पाल सिंह ‘लवली’, राजू सोनकर, महामंत्री- मयंक चतुर्वेदी व अमित तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रवीण बंसल सहित समस्त पदाधिकारियों ने गहन संवेदना व्यक्त की है।
