‘महिला सम्मान योजना जैसी कोई योजना नहीं” -महिला एवं बाल विकास विभाग

Newspost, National Political Desk.

नई दिल्ली। AAP नेता व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आगामी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के ऐन पहले महिलाओं के लिए मुफ्त की रेवड़ी की मात्रा को ₹ एक हजार से बढ़ा कर 2100 करने की घोषणा कर दी। उधर आम आदमी पार्टी की आतिशी मरलीना सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने समाचार पत्रों के लिये विज्ञापन जारी कर केजरीवाल के ₹2,100/माह’ की घोषणा को करारा झटका लगा दिया है।

दिल्ली में ‘आप’ द्वारा ‘महिला सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को ₹2,100/माह देने का दावा किए जाने के बाद दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग ने कहा है कि ऐसी कोई योजना अस्तित्व में नहीं है।

विभाग ने कहा, “दिल्ली सरकार ने… ऐसी कोई योजना अधिसूचित नहीं की है… कोई राजनीतिक पार्टी इसके नाम पर फॉर्म इकट्ठा कर रही है…तो…यह धोखाधड़ी है।”

बताना यह भी है कि AAP की दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने भी आम सूचना के माध्यम से 'संजीवनी योजना' को बोगस बता दिया है। केजरीवाल ने 60 साल से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त इलाज देने का दावा अपनी दूसरी घोषणा में की है।

इस घटनाक्रम के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आग बबूला हो गई हैं। उन्होंने भाजपा और लेफ्टिनेंट गवर्नर की साजिश बताने के साथ ही विभाग के लोगों को भाजपा का एजेंट तक करार दे दिया है। सीएम आतिशी मरलीना ने इन लोगों के विरुद्ध एफआईआर और कार्रवाई कराने की बात भी कह डाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *