मनमोहन सिंह का निधन, उदारीकरण से मनरेगा तक के लिए किए जाएंगे याद
Newspost, Editorial Desk. @rohitgupta
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने 92 साल की जीवन यात्रा समाप्त कर ली। उन्होंने गुरुवार की देर शाम दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की एम्स की ओर से पुष्टि की गई है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति डॉ जगदीप धनखड़, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गांधी व अन्य सीनियर नेताओं ने दुख जताया है। कांग्रेस ने बेलगावी में चल रहे अधिवेशन को समाप्त घोषित कर दिया है तथा प्रमुख नेता दिल्ली के लिए निकल चुके हैं।
भारत की मोदी सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक तथा उनकी अंत्येष्टि को सम्पूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के साथ कराए जाने की घोषणा कर दी है। कल के सभी कार्यक्रम रद्द करने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने 12 बजे कैबिनेट की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। उक्त बैठक शोक प्रस्ताव के लिए होगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने X पर लिखा है, “भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बन गए। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी व्यावहारिक थे। हमारे प्रधान मंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।”

घर पर बेहोश हो गए थे मनमोहन सिंह, एम्स ने बताया…
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन की जानकारी देते हुए एम्स अस्पताल ने बयान जारी किया है। अस्पताल ने कहा कि उन्हें 26 दिसंबर की शाम को ही उस वक्त लाया गया, जब वह घर में बेहोश होकर गिर गए थे। उन्हें घर पर ही प्राथमिक इलाज दिया गया और फिर एम्स की इमरजेंसी में लाया गया। उन्हें सभी प्रयासों के बाद भी बचाया नहीं जा सका और रात को 9:51 पर उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से आयु जनित बीमारियों से जूझ रहे थे।
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
पीएम मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा- भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक, डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।

डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर AIIMS का आधिकारिक बयान
गुरुवार की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें रात 8:06 बजे एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एम्स की तरफ से प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. रीमा डाडा ने बयान जारी किया। एम्स के बयान में कहा गया, ‘गहरे दुःख के साथ, हमें यह सूचित करना पड़ रहा है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, डॉ. मनमोहन सिंह, उम्र 92 वर्ष, का निधन हो गया। वे आयु से संबंधित चिकित्सीय समस्याओं का उपचार करा रहे थे और 26 दिसंबर 2024 को घर पर अचानक बेहोश हो गए।’ एम्स के बयान के मुताबिक पहले उन्हें घर पर ही बचाने का हरसंभव प्रयास किया गया। इसके बाद एम्स, नई दिल्ली के मेडिकल इमरजेंसी विभाग में रात 8:06 बजे लाया गया। सभी प्रयासों के बावजूद, उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे मृत घोषित कर दिया गया।
AIIMS release.
