MP: सिंगरौली जिले के गोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई घटना
News Desk, (NPG Media)
मंगलवार व बुधवार के बीच की रात को मोरवा थाना के गोरबी चौकी क्षेत्र में स्थित ग्राम बिरकुनिया में भूमि पर बिस्तर लगाकर सो रही एक परिवार की महिला एवं उसके दुधमुंहे शिशु की मृत्यु, विषैले सर्प करैत (नाग) के दंश से हो गई।
झाड फूँक कराने के चक्कर में नहीं बच सके माँ-बेटा
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकुनिया बौधाखाड़ी टोला निवासी अरविंद बैगा मंगलवार रात करीब 9 बजे चारपाई पर एवं उसकी पत्नी किस्मतिया देवी अपने 7 माह के शिशु अरविंद बैगा के साथ जमीन पर ही बिछावन डालकर सो गई थी। रात में लगभग 3 बजे विषैले सांप ने बच्चे व मां को डंस लिया।

विष के प्रभाव से वहाँ चीख-पुकार मची तो रामनरेश हड्बड़ा कर उठा और लाठी से पीट पीटकर सांप को मार कर झाड़-फूंक करने वाले को ढूंढने गाँव में निकल गया। सुबह 5 बजे जब वह घर लौटा तो देखा कि बच्चे की मौत हो चुकी है, वहीं सुबह लगभग 6 बजे उसके पत्नी की भी मृत्यु हो गई। चंद घंटों में मां बेटे की मौत से परिवार में शोक पसर गया। यहाँ उल्लेखनीय बात यह है कि घटना की जानकारी होने के समय यदि रामनरेश अपने पत्नी व बच्चे को लेकर चिकित्सालय चला गया होता तो हो सकता था कि उनके प्राण बच जाते।
गोरबी पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर उप निरीक्षक विनय शुक्ला ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम हेतु भिजवाया तथा गांव वालों को बरसात के मौसम में जहरीले जीव जंतु से बचने एवं ऐसी घटना पर झाड़-फूंक की बजाय चिकित्सालय जाकर इलाज कराने की सलाह दी।
