गोरबी चौकी पुलिस ने 3 लाख से अधिक के कबाड़ व वाहन को किया जब्त

Newspost Desk, सिंगरौली, MP.

एमपी सिंगरौली जिले में मोरवा थाना के गोरबी चौकी पुलिस ने मुहेर क्षेत्र में स्थित सिकल कंपनी के कैम्प से भारी मात्रा में चोरी कर ले जाये जा रहे स्क्रैप को वाहन सहित जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के पर्यवेक्षण एवं एसडीओपी के.के. पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोरवा अशोक सिंह परिहार द्वारा चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक क्र. यूपी 20ए 78552 में अमलोरी प्रोजेक्ट के सिकल कैम्प मुहेर से स्क्रेप लोड कर ले जा रहा है। मौके पर थाना मोरवा पुलिस टीम ने पहुँच कर ट्रक चालक अहमद रजा पिता शरीफ अहमद उम्र 22 वर्ष निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश से स्क्रेप के सम्बन्ध में आवश्यक दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

अतः पुलिस ने उक्त चालक से विरुद्ध पृथम दृष्टया अपराध क्र. 699/23 धारा 379, 414 भा.द.वि का कायम कर ट्रक में लोड 3 लाख 20 हज़ार कीमत का 8 टन स्क्रैप जप्त किया है।

इनकी रही भूमिका

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार, सउनि सतीश दीक्षित, प्र. आर. नरेन्द्र यादव, आर. विश्वजीत की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *