? मुठभेड़ में रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को लगी दो गोली

? एक गोली सीने में और दूसरी कलाई पर लगी। बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने के कारण बची जान

? बांह पर लगी गोली से घायल थाना प्रभारी को रांची रिम्स ले जाया गया

? पुलिस ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया

? अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Newspost, UP/ Jharkhand Desk, Sushil Tiwari/ रामकुमार गुप्ता.

सोनभद्र के विंढमगंज से सटे झारखंड के रंका थाना पुलिस और नक्सलियों में रविवार की देर रात 11 से 12 बजे के बीच हुआ मुठभेड़। नक्सलियों के शव को खोजने के लिये तीन थाना की पुलिस (रंका, रमकंडा और चीनियां थाना) सर्च अभियान में लग गयी है। एसपी गढ़वा ने बताया कि रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को मुठभेड़ के दौरान कलाई में गोली लगी है नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान जारी है।

उत्तर प्रदेश के विंढमगंज (सोनभद्र) थाना क्षेत्र से लगभग 70 किलोमीटर दूर सटे झारखंड राज्य के रंका थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के साथ रविवार देर रात मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में गढ़वा जिला के रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को गोली लगी है। जिसे देखते हुए आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाका रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर बुटबेढवा सहित धरतीडोलवा, मूडिसेमर, मेदनीखाड, बैरखड़, हरपुरा, बरखोरहा के रास्ते पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी व उप निरीक्षक सुरेश चंद यादव, नागेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी बल के द्वारा सघन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने कहा कि नक्सली व पुलिस के मुठभेड़ के बाबत हमें जानकारी मिली है कि रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा जख्मी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के मेडिका हास्पीटल रेफर कर दिया है। शंकर प्रसाद कुशवाहा के बांह में गोली लगी है। जख्मी रंका थाना प्रभारी को उनके साथी जवानों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था, इसके बाद उन्हें रेफर किया गया है।

सटे राज्य झारखंड में नक्सली से पुलिस मुठभेड़ होने के कारण थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर बसे गांव में सघन जांच व तलाशी अभियान किया जा रहा है ताकि बार्डर क्षेत्र के हर गांव सुरक्षित रहें। किसी भी तरह के कोई असामाजिक तत्व की मौजूदगी नहीं होने दिया जाएगा। अपराधी व नक्सलियों को रोकने के लिए थाने की पुलिस व पीएससी पूरी तरह मुस्तैद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *