Newspost, Corporate Desk, A. Anand.
कोलकाता/ सिंगरौली। जेबीसीसीआई-XI की मानकीकरण समिति की तकनीकी उप-समिति (टेक्निकल सब कमेटी) के लिए सीटू की ओर से कोल इंडिया आईटीआई इम्पलाईज एसोसिएशन (CIITIEA) के राष्ट्रीय महासचिव को समिति सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
कोल इंडिया मुख्यालय से 13 जनवरी को जारी पत्र के अनुसार जेबीसीसीआई-XI की मानकीकरण समिति की तकनीकी उप-समिति (टेक्निकल कमेटी) की पहली बैठक 25.01.2024 (गुरुवार) को 11 बजे से सीआईएल (मुख्यालय), कोलकाता में बुलाई गई है जिसमें सीटू कोल फेडरेशन और सीटू सेंट्रल की ओर से सम्बद्ध श्रमिक संगठन सीटिया के राष्ट्रीय महासचिव बृजेन्द्र कुमार पटेल (बीके पटेल) को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। जारी पत्र के अनुसार सीटू की ओर से बीके पटेल टेक्निकल सब कमेटी के सदस्य के रूप में पूरे कोल इंडिया सीटू का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पत्र जारी होने के बाद पूरे कोल इंडिया एवं एनसीएल के सभी परियोजनाओं से सीटिया संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्यों का जोश उफान पर है। इसके साथ ही एनसीएल मुख्यालय एवं परियोजनाओं से भी बी के पटेल के टेक्निकल कमेटी सदस्य चुने जाने पर बधाइयां प्रेषित की जा रही हैं।
सीटिया के एनसीएल जोन के अध्यक्ष प्रकाश पटेल ने बताया कि केंद्रीय महासचिव का संघ के स्थापना से लेकर अब तक पूरे कोल इंडिया के तकनीकी कर्मियों की कैरियर ग्रोथ हेतु बहुत बड़ा योगदान रहा है। संघ अभी तक पूरे कोल इंडिया में अपने तकनीकी कार्यों के लिए ही जाना जा रहा था और ऐसी बहुत सारी कैरियर ग्रोथ से संबंधित मांगें संघ द्वारा वर्षों से कोल इंडिया स्तर पर उठाई जा रही थी जिनका समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। ऐसे तमाम मुद्दों को एवं कोल इंडिया के सभी वर्ग के कर्मचारियों के कैरियर ग्रोथ के लिए बी के पटेल द्वारा निरंतर प्रयास किया जात रहा है। उनका टेक्निकल कमेटी में शामिल होने से पूरे कोल इंडिया के तकनीकी कर्मचारियों में खुशी है। बी के पटेल एनसीएल के खड़िया परियोजना में कार्यरत हैं।
सीटिया संघ की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित एनसीएल जोन के संरक्षक आरटी राय, एनसीएल जोन के महामंत्री अरविंद शाह, संयुक्त महामंत्री प्रशांत सिंह, प्रधान संगठन मंत्री रामदयाल सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार झा, एनसीएल जोन के अध्यक्ष प्रकाश पटेल ने बीके पटेल को बधाई व शुभकामना दी है।
इस कमेटी की बैठक में कोल उद्योग में कार्यरत कर्मियों की पदोन्नति कैडर स्कीम, कैडर में विषमता एवं कैरियर ग्रोथ इत्यादि विषयों पर चर्चा होगी।
