40 वर्ष की लंबी सेवाओं के बाद सेवानिवृत हुए बाबू रामधनी पटेल

News Desk, सिंगरौली, MP.

शनिवार को नगर पालिक निगम के मोरवा ज़ोन में अपनी लंबी सेवाओं से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों जिसमे 39 वर्ष 9 माह तक सेवा प्रदान कर चुके सहायक ग्रेड- 3 बाबू रामधनी पटेल मुख्य थे, उन्हें समारोहपूर्वक ससम्मान विदाई दी गई।

ननि मोरवा ज़ोन के कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड नं 9 के पार्षद व कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी जिलाध्यक्ष शेखर सिंह तथा संचालन ननि स्वच्छता निरीक्षक राजीव सिंह कर रहे थे।

समारोह को पूर्व एल्डरमैन व वरिष्ठ पत्रकार रोहित गुप्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्री पटेल अपने विनम्र और जन हितैषी व्यवहार के कारण विभाग के साथ ही नागरिकों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी लंबी आयु तक वे स्वस्थ व प्रसन्न रहें। मोरवा ज़ोन के प्रभारी अधिकारी आरबी सिंह ने उनके कार्य की प्रसंशा की तथा उन्हें सुखद भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

सभाध्यक्ष शेखर सिंह ने कहा कि यह अत्यत्न ही मार्मिक क्षण होता है। विदाई शब्द ही गमगीन करने वाला होता है। उन्होंने कहा कि श्री पटेल की सेवाओं के लिए मैं उन्हें सम्मानित करता हूँ। इस अवसर पर उपस्थित पार्षदगण परमेश्वर पटेल, पार्षद प्रतिनिधि आशीष अग्रहरी सिल्लू, चंद्रिका वर्मा, विश्वकर्मा, राज बहादुर तथा उप यंत्री एसबी शाक्य, स्वच्छता पर्यवेक्षक लखमी चंद, रामदरस पांडे, विभीषण प्रसाद पनिका, कर्ण सिंह, हरिचन्द, विनोद पांडे एवं उषा शाह ने माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं उपहार देकर श्री पटेल का अभिनंदन किया।

सेवानिवृत हो रहे श्री पटेल स्वागत व सम्मान से अत्यंत भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान जाने अनजाने यदि कोई भूल हो गई हो और किसी का हृदय दुखा हो तो क्षमा कर दीजिएगा। उन्होंने सभी को पूर्ववत स्नेह बनाए रखने को कहा। आज ही ननि मोरवा ज़ोन से एमपी तिवारी भी रिटायर हुए जो कार्यक्रम में नहीं पहुँच सके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *