🔴25 अप्रैल को हुई थी हत्या, प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार

Newspost, MP State/ Regional Desk.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। बीते 25 अप्रैल 2024 को लंघाडोल थाना क्षेत्र के झलरी ग्राम में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में बाराती के रूप में ग‌ए कोतवाली थाना क्षेत्र बैढ़न के गड़हरा निवासी पवन कुमार शाह उम्र 22 वर्ष की हत्या के प्रकरण में पुलिस ने गत बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, इन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। यह घटना शादी समारोह के समय डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर जन्मे विवाद के कारण हुआ था। वहाँ पवन साहू की बेरहमी से पिटाई होने के कारण मौत हो गई थी।

पूरा घटनाक्रम:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गड़हरा से लंघाडोल थाना क्षेत्र के झलरी गांव में 25 अप्रैल को बारात गई थी। द्वारचार के दौरान पवन कुमार शाह पिता भगवानदास शाह उम्र 22 वर्ष डीजे में अपने पसंद का गाना बजाने के लिए अड़ गया था। इसी बात को लेकर बारातियों से विवाद हो गया। घराती पक्ष के युवकों द्वारा पवन कुमार की जमकर पिटाई कर दी गई जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भादवि की धारा 302, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये विवेचना की और एक बाल अपचारी एवं प्रधान सिंह पिता बेचन सिंह गोंड उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से बाल अपचारी को बाल सुधार गृह केन्द्र रीवा एवं आरोपी प्रधान सिंह को न्यायालय पेश करने के बाद पचौर जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लंघाडोल पुष्पेन्द्र धुर्वे, एएसआई शेषमणि ताडिंया, प्रधान आरक्षक राजकुमार प्रजापति, रामनाथ सिंह, संतोष केवट, आरक्षक महेन्द्र चौरसिया, आबिद कुरैशी, संपत सिंह, ज्ञान सिंह एवं दिवाकर सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *