सिंगरौली मंडल से विनोद कुरुवंशी, बैढ़न से सौरभ गुप्ता, चितरंगी से अजय द्विवेदी, माड़ा से भागवत प्रसाद जायसवाल, जियावन से अब्रेश द्विवेदी, सरई से रामधनी यादव अध्यक्ष चुने गए
Newspost, Political Desk. @rohitgupta
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता महाभियान के साथ साथ संगठनात्मक चुनावों को लेकर भी पार्टी ने कवायदें शुरू कर दी थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिलों के लिये पर्यवेक्षक एवं प्रभारियों की नियुक्ति कर उन्हें गत 15 दिसंबर तक सभी जिलों के समस्त मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति का दायित्व सौंपा था।
संगठनात्मक कार्य के सुचारु संपादन के लिए नियुक्त किए गए प्रभारियों द्वारा सभी मंडलों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। मंडलों में रायशुमारी के बाद सभी मंडलों से चुने गए बेस्ट 3 में से रायशुमारी द्वारा नये मंडल अध्यक्षों को नामित कर दिया गया है।
सत्ता का संगठन पर रहा दबाव, विधायक पड़े भारी
भाजपा अपनी पुरानी परंपरा से इस बार कुछ हटकर काम करती दिखाई दी। पहले संगठन का चुनाव स्वतंत्र रूप से किया जाता था और सत्ता यानी जन प्रतिनिधियों पर नियंत्रण का कार्य संगठन के हाथों में रहा करता था। पार्टी नेतृत्व पहले सत्ता और संगठन में समन्वय का सूत्रधार हुआ करता था। लेकिन इस बार संगठन के पुनर्गठन के लिए सत्ता पक्ष अर्थात विधायक गण की भूमिका को महत्वपूर्ण कर दिया गया। मंडल अध्यक्षों के चयन में इनकी भूमिका को शक्तिशाली बना दिया गया था।
भाजपा के सिंगरौली जिले के मंडल अध्यक्षों की सूची…🪷👇🏻👇🏻

