Newspost, Political Desk. सिंगरौली, मध्य प्रदेश।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, स्वदेश समाचार पत्र के संस्थापक, कवि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जन्म जयंती को भारतीय जनता पार्टी ने जिले भर में मनाया। भाजपा सिंगरौली मंडल ने विभिन्न वार्ड व बूथ स्तर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर महामानव व राष्ट्रनायक को स्मरण किया तथा भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ननि वार्ड क्रमांक 9, पुरानी आईटीआई के समीप स्थित शीतला माता मंदिर के प्रांगण में वार्ड संयोजक सीताराम साहू की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सिंगरौली विनोद सिंह कुरुवंशी, मंडल के कार्यक्रम संयोजक कालिका प्रसाद गुप्ता, जिला मंत्री अरविंद तिवारी, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पत्रकार रोहित गुप्त, भाजयुमो उपाध्यक्ष अशोक पाठक, दामोदर पाण्डेय, पीएन शुक्ला, श्रीनिवास मिश्र, मंडल कोषाध्यक्ष अखिलेश चौबे, सह संयोजक क्षिप्रा दत्ता, मंडल मंत्री जुनू पात्रो, करुणा विश्वकर्मा, जानकी देवी, विजयंती देवी, सुष्मिता, बेबी रावत, लक्ष्मी मिश्रा, सुनीता देवी, वरिष्ठ नागरिक श्री झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

वार्ड क्रमांक 4 के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडल महामंत्री आलोक यादव, पूर्व संयोजक संजीव सिंह, सह संयोजक राज बिहारी, बूथ अध्यक्ष रजनीश कोल, नीरज सोनवान, सोनू राय तथा वार्ड नंबर 3 में मंडल प्रभारी भूपेंद्र गर्ग, इंदु भूषण सिंह, विपुल, चंद्रजीत सिह, अरविंद झा ने श्रद्धेय अटल जी को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *