Newspost, Political Desk, Rohit Gupta.
सिंगरौली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगामी 7 मार्च को सिंगरौली आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक रविवार को की गई। जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विधायक राम निवास शाह तथा समस्त जिला पदाधिकारियों समेत मंडलों एवं मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्यमंत्री जी के आगमन से पूर्व की तैयारियों तथा उनके एक दिवसीय दौरे को सफलतम रूप देने के लिये गहन मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का दौरा भले ही शासकीय हो किंतु हमें प्रशासन से समन्वय बनाकर इस कार्यक्रम को हर दृष्टिकोण से सफल बनाना है। इसके लिये हमें मुख्यमंत्री जी के स्वागत से लेकर उनके प्रस्तावित मार्ग पर भरपूर साज-सज्जा के साथ अपने कार्यकर्ताओं की टीम को तैनात करना है। पार्टी का हर मोर्चे को अलग-अलग स्थलों पर अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन करना है तथा बेहद अनुशासित तरीके से हमें मुख्यमंत्री जी से भेंट करनी है।
विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का एक रोड शो भी प्रस्तावित है जिसके लिये मैं प्रशासन के साथ मिलकर इस दिशा में मंथन कर रहा हूं। जिस मार्ग से मुख्यमंत्री जी का रोड शो तय हो जायेगा उस अनुरूप हम अपनी रूपरेखा तय कर लेंगे। हमें प्रशासनिक गरिमा तथा अनुशासन को बनाये रखते हुये इस कार्यक्रम को भव्य रूप देना है। मुख्यमंत्री जी को अपने प्रथम सिंगरौली प्रवास में ही हमें अपनी स्वच्छ और उत्तम सांगठनिक छवि पेश करनी है जिसके लिये सिंगरौली जाना जाता है।
बैठक में मुख्य रूप से सीड़ा अध्यक्ष दिलीप शाह, जिला उपाध्यक्ष आशा यादव, सरोज शाह, अरविंद दुबे, सरोज सिंह, जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह, जिला मंत्री बविता जैन, ध्रुव सिंह, प्रवेंद्र धर द्विवेदी, कोषाध्यक्ष हरिदास गुप्ता, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष संदीप चौबे, भूपेंद्र गर्ग, रविन्द्र पांडेय, संदीप झा, शारदा शर्मा, मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, राजेंद्र सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक विनोद दुबे, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक सुनील सिंह गहरवार, विजय दुबे, शिवराम पनिका, अरविंद झा तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
