Newspost, Regional Desk, RB Singh 'Raaz'.

सीधी पुलिस द्वारा कप्तान डॉ रविंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में इन दिनों ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की जा रही हैं। हाल ही करीब ₹ 87 लाख की चोरी का बड़ा खुलासा कर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ‌अब 19 दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसपी सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा सीधी शहर के अलग-अलग स्थानों से दो पहिया वाहन चोरी करने वाले चोर गिरोह का सीधी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गये 19 दो पहिया वाहन कीमती 28 लाख 40 हजार रुपये का मशरूका जप्त किया गया है। 

लगातार बढ़ रही दो पहिया वाहनों की चोरी को लेकर पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अरविन्द श्रीवास्तव के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों का गठन कर उन्हें साक्ष्य एकत्रित करने हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा तकनीकी व भौतिक साक्ष्य के लिए मुखबिरों को पाबंद किया गया। मुखबिर सूचना के आधार पर दो संदेहियों को चिहिंत कर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में संदेहियों ने अलग-अलग जगह पर अन्य साथियों के साथ दो पहिया वाहनों की चोरी कर अन्यत्र बेंचने की बात स्वीकार की और चोरी गई मोटर सायकल बरामद करवायी। 

गिरफ्तार किये गये आरोपी व बरामदगी :

पुलिस द्वारा इन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें देवप्रकाश पिता मणिराज सिंह चौहान, निवासी पिपरौहर थाना कोतवाली सीधी, सचिन उर्फ राहुल सिह पिता केशव प्रताप सिह उम्र 18 वर्ष निवासी भमरहिया थाना कोतवाली सीधी, विधि प्रतिकूल बालक 1, अमन सिं6ह पिता रामायण प्रताप सिह उमरीमाधौ थाना मऊगंज जिला मऊगंज, सत्यम मिश्रा पिता कमलनयन मिश्रा निवासी मऊगंज बाजार जिला मऊगंज शामिल है। 

बरामद वाहनों में इनफिल्ड बुलेट बीआर 45 एल 9411 कीमती  2 लाख 50 हजार, इनफिल्ड बुलेट एमपी 17 एमटी 7707 कीमती 2 लाख 50 हजार, सुजकी जिक्सर एमपी 53 एमजे 4255 कीमती 1 लाख 70 हजार, सुजकी जिक्सर एमपी 66 एमएच 9358 कीमती 1 लाख 70 हजार, टीव्हीएस अपाचे एमपी 53 एमजी 8798 कीमती 1 लाख 50 हजार, टीव्हीएस अपाचे एमपी 53 जेड़बी 6729 कीमती 1 लाख 50 हजार, टीव्हीएस अपाचे बिना नंबर की कीमती 1 लाख 50 हजार, टीव्हीएस अपाचे बिना नंबर की कीमती 1 लाख 50 हजार, बजाज पल्सर एमपी 53 एमके 4814 कीमती  1 लाख 50 हजार, बजाज पल्सर एमपी 53 जेड़ए 7262 कीमती 1 लाख 50 हजार, बजाज पल्सर एमपी 53 जेड़बी 4028 1 लाख 50 हजार, बजाज पल्सर बिना नंबर की कीमती 1 लाख 50 हजार, पल्सर एनएक्स बिना नंबर 1 लाख 50 हजार, हीरो स्प्लेण्डर प्लस एमपी 66 जेड़ए 8423 कीमती 1 लाख 20 हजार, हीरो स्प्लेण्डर प्लस एमपी 53 एमके 0207  कीमती 1 लाख 20 हजार, हीरो पैशन प्रो एमपी 53 एमडी 9590 कीमती 1 लाख 10 हजार, होण्डा सिटी सीटी 100 बिना नंबर की 1 लाख, हीरो स्प्लेण्डर बिना नंबर की कीमती 1 लाख, टीव्हीएस रेडिऑन एमपी 53 एमएच 8679 कीमती 1 लाख कुल कीमती 28 लाख 40 हजार रुपये की बरामदगी कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जा रही है। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *