केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी गंगापुरम ने आज नैशनल लैंड स्लाइड फोरकास्टिंग सेंटर (NLFC) का कोलकाता में किया उद्घाटन

Newspost, National Desk. @RohitGupta

कोलकाता। भारत की मोदी सरकार ने पहाड़ी राज्यों सहित देश के अन्य राज्यों में हो रही लैंडस्लाइड और उससे होने वाले जान माल की क्षति को कम करने की दिशा में अच्छी पहल की है। भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण (GSI) के नेतृत्व में मौसम विज्ञान (एमडीआई), राजमार्ग आदि विभागों के विशेषज्ञों की देख देख में आज शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 को कोलकाता में नैशनल लैंडस्लाइड फोरकास्टिंग सेंटर का विधिवत लोकार्पण किया गया। यह केन्द्र देश भर में हो रही भूमि सरकने (landslide) की घटनाओं का वैज्ञानिक अध्ययन करने के साथ ही उनसे संबंधित डेटाबेस तैयार करेगा। तकनीकी सहयोग से ऐसी घटनाओं का पूर्वानुमान जारी कर संबंधित क्षेत्र के प्रशासन को अलर्ट करने के साथ ही ऐप के माध्यम से ऐसी सूचनाओं को सार्वजनिक करेगा। एन‌एल‌एफसी इतना ही नहीं करेगा, अपितु वह संबंधित एजेंसियों को ऐसी घटनाओं को टालने के लिए उपाय भी सुझाएगा।

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी गंगापुरम ने इस केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस केन्द्र को प्रधानमंत्री मोदी की सोच बताते हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि, यह केंद्र जन धन की होने वाली हानि को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित एएसआई, जीएसआई, एमडीआई, सड़क व कोल इंडिया आदि संस्थाओं के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, इस केन्द्र की गतिविधियों को विकसित भारत के संकल्प के साथ जोड़कर देखना चाहिये। श्री रेड्डी ने इस दौरान प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई जानकारी तथा सभी अधिकारियों, विशेषकर ग्राउंड वर्कर्स की खूब सराहना की। उन्होंने अंत में भूस्खलन से संबंधी सभी जानकारी को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जन को उपलब्ध कराने को कहा।

• G. Kishan Reddy, Minister Coal and Mines inaugurated National Landslide Forecasting Centre at Kolkata today.

इस ‌अवसर पर #’भूस्खलन’ सहित ‌एक अन्य ऐप का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीएसआई के डीजी जनार्दन प्रसाद कर रहे थे। कार्यक्रम में कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *