सिंगरौलिया एयर स्ट्रिप से 8 सीटर विमान की हुई सफल ट्रायल लैंडिंग, भरी उड़ान

हवाई सेवाओं के जल्द शुरू होने के आसार

News Desk, A. Anand, सिंगरौली, MP.

शुक्रवार को नवनिर्मित सिंगरौलिया हवाई पट्टी पर भोपाल से चले 8 सीटर प्लेन ने ट्रायल लैंडिंग की तथा सफलतापूर्वक उड़ान भी भरा।


भोपाल से चलकर सिंगरौलिया हवाई पट्टी के ट्रायल क लिये पहुंचे विमान के मौके पर कलेक्टर अरुण कुमार परमार, पुलिस ‌अधीक्षक यूसुफ कुरैशी, विधायक सिंगरौली रामलल्लू बैस, विधायक देवसर सुभाष वर्मा, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, बीजेपी जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, भाजपा नेत्री आशा यादव, भाजपा नेता रजनीश पांडेय सहित एटीसी के अधिकारी, पीडब्ल्यूडी, पुलिस, राजस्व, नगर निगम के अधिकारी, पत्रकार व नागरिकों की अच्छी खासी उपस्थिति रही। सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ एयर स्ट्रिप पर लैंड हुए प्रथम विमान का जोरदार स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार पिछले कई महीनों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं इस हवाई पट्टी के निर्माण की मॉनिटरिंग कर रहे थे। बताया गया है कि निकट भविष्य में कॉमर्शियल फ्लाइट शुरू कर दी जायेगी। आगामी दिनों में भोपाल, दिल्ली, मुंबई के लिये 72 सीटर एयर बस की सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। इस एयर स्ट्रिप का निर्माण भारत सरकार के विमानन मंत्रालय की उड़ान योजना के अंतर्गत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *