📌आज- राहुल गांधी के जन्मदिन पर लगा धक्का, जल्दी नहीं भूल सकेगी कांग्रेस
Newspost, National Political Desk. Rohit Gupta.
नई दिल्ली। “आज सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना हेतु उन्नत क्षेत्र व प्रदेश के उद्देश्य से अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हमारा वचन है कि चौधरी बंसीलाल जी के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए हरियाणा व क्षेत्रवासियों के हित में सदैव समर्पित रहेंगे।” यह कहना है हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंशीलाल की राजनीतिक वारिश व कांग्रेस की कद्दावर नेत्री किरण चौधरी का। उन्होंने आज, 19 जून, बुधवार को कांग्रेस का न केवल हाथ झटक दिया वरन् वे भाजपा परिवार में अपनी बेटी श्रुति एवं भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अब हाथ में कमल थाम लिया है। “हरियाणा में कांग्रेस पर्सन सेंट्रिक हो गई है। वे एक ही व्यक्ति को सब कुछ देना चाहते हैं।”
• किरण चौधरी, हरियाणा.
दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में संगठन के महामंत्री श्री चुग, केन्द्रीय मंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की खास उपस्थिति में चौधरी बंसीलाल की बहु किरण चौधरी, उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी व सहयोगियों ने भाजपा की सदस्यता ले ली। यहाँ यह भी बताना उचित होगा कि हरियाणा कांग्रेस के अशोक तंवर, राव वीरेन्द्र सिंह व उद्योगपति नेता नवीन जिंदल भी भाजपा परिवार में शामिल हो चुके हैं।
ज्ञात हो कि इसी वर्ष अक्टूबर में कुल 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल पूरा होगा और नये शिरे से चुनाव करात जायेंगे। हालांकि चुनाव आयोग ने इस संबंध में अब तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। फिर भी, जहाँ तक भाजपा का प्रश्न उठता है, हरियाणा के लोकसभा चुनाव में संविधान, किसान, जाट और स्थानीय मुद्दों को गलत सही ढंग से परोसने में फौरी तौर पर सफल हुए विपक्ष ने चिंतित कर रखा था। संसदीय चुनाव में भाजपा को जो झटका लगा है, उससे उबरने का एक बड़ा अवसर पार्टी के नेता जरूर मान रहे होंगे। भाजपा का उत्साह स्वाभाविक भी है। किरण चौधरी कोई सामान्य नेता नहीं हैं। वे हरियाणा के अत्यंत जनप्रिय नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, 1967 में पहली बार विधानसभा के सदस्य चुने जाने के बाद 1968 से 1999 तक चार बार मुख्यमंत्री, आपातकाल के दौर में केन्द्र में रक्षा मंत्री तथा अन्य कई विभागों को संभालने तथा बाद में अपनी क्षेत्रीय पार्टी बनाने वाले बहुत ऊंचे कद के जाट राजनेता बंशीलाल की बहु हैं। कांग्रेस के नेता विशेषकर राहुल गांधी का यह बयान कि भाजपा व एनडीए घटक दलों के अनेक नेता उनके संपर्क में हैं, इसकी हवा निकालते हुए हरियाणा कांग्रेस के एक बड़े धड़े की नेता किरण चौधरी ने निकाल दी है। किरण चौधरी के पार्टी छोड़ने के बाद सोनिया परिवार की करीबी, केंद्र में मंत्री रहीं कुमारी शैलजा तथा हरियाणा के अन्य बड़े नेता भी किरण चौधरी की पहल को सही ठहराने के साथ ही अब कांग्रेस के विरोध में मुखर हो गए हैं।
