Newspost.

जियावन थाना क्षेत्र के करलो गांव की घटना, जमीनी विवाद में हुई थी मारपीट, आरोपी पहुंचा जेल के सलाखों के पीछे

सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्रांतर्गत करलो गांव में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर दो भाईयों में खूनी संघर्ष हुआ। जहां सुखपथ विश्वकर्मा 50 वर्ष ने वाराणसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसकी तलाश सरगर्मी से की जा रही थी कि आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जियावन थाना प्रभारी के अनुसार आपसी जमीनी विवाद हमें पुलिस थाना जियावन अंतर्गत ग्राम करलो में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में घायल सुखपथ विश्वकर्मा की 6 अगस्त को इलाज के लिए बनारस लेकर जाने के दौरान रास्ते में मृत्यु हो गई थी। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे जहां पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट पर आरोपी रामाश्रय विश्वकर्मा पिता रामसुंदर विश्वकर्मा उम्र 55 वर्ष के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध कर तलाश शुरू कर दी गयी। मुखबिरों की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। उसके कब्जे से प्रयुक्त की गयी लाठी भी बरामद कर ली गयी है। पुलिस ने बताया कि दोनों भाईयों के बीच जमीनी विवाद काफी दिनों से चला आ रहा था। इसके पूर्व भी आरोपी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध था।

जमीनी विवाद में पहले गाली-गलौज शुरू हुआ। जहां आरोपी ने अपने छोटे भाई सुखपथ को लाठियों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घायल अवस्था में सुखपथ को वाराणसी अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक भीपेन्द्र पाठक के अलावा उप निरीक्षक लालमणि साकेत, यज्ञलाल वर्मा, सहायक उप निरीक्षक मोहनलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक रामसुंदर विश्वकर्मा, बंशीलाल प्रजापति, वीरेंद्र, आरक्षक गौतम कुमार की भूमिका उल्लेखनीय रही।

.html

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *