News Desk, आशीष सोनी, सिंगरौली.
इस वर्ष विधान सभा चुनावों को लेकर कांग्रेस भाजपा के अभियानों का अनुसरण करती दिखाई दे रही है। पूर्व मंत्री, सीएलसी सदस्य व कांग्रेस के सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व में चल रही जन आक्रोश यात्रा तीसरे दिन गुरुवार को चितरंगी से होते हुए बरमानी प्रांगण में पहुंची जहां आम सभा किया।
अपने उद्बोधन में सिहावल विधायक ने कहा कि भाजपा गुमराह करने ध्यान मोडऩे, दबाने, डराने धमकाने का काम पिछले 19 सालों से प्रदेश की जनता के साथ कर रही है। ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे शिवराज सिंह चौहान ने ठगा नहीं, बदहाली और बर्बादी के कारण जनता में असंतोष है जो अब जन आक्रोश में तब्दील हो गया है। समूचे प्रदेश में चारों ओर भयंकर अराजकता अपराध, भय, भ्रष्टाचार और लूट की खुली छूट है। आदिवासी, किसान, दलित, बेटियाँ, बच्चे, पिछड़े नौजवान सबकी जबान पर बस एक ही बात है। शिवराज हटाओ प्रदेश बचाओ।
उक्त कार्यक्रम में मानिक सिंह पूर्व सांसद,सरस्वती सिंह पूर्व विधायक, ज्ञानेंद्र द्विवेदी जिला अध्यक्ष ग्रामीण, सोनम सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत, अर्चना सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली, रवि तिवारी अध्यक्ष आईटी सेल एवम सोशल मीडिया विभाग सिंगरौली ग्रामीण, श्रीकांत मिश्रा, संकठा सिंह, लालता वैश्य, सूर्या
द्विवेदी,अरूणधर, अष्टभुजाधर एवं अश्वनी सिंह प्रदीप बैस,पप्पू यादव,राजेश पनिका,अर्जुन पनिका,विष्णु दयाल पनिका,रविन्द्र सिंह,प्रेमदत्त,नंदलाल तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
