हरिद्वार में हुआ अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन का वार्षिक अधिवेशन

Newspost, Regional Desk, A. Anand.

हरिद्वार/ सिंगरौली। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन का स्थापना दिवस एवं वार्षिक अधिवेशन देवभूमि हरिद्वार के पांच सितारा होटल गाडविन में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भारत के करीब 22 राज्यों के ‌साथ ही विदेश से भी कई प्रतिनिधियों ने शिरकत किया। इस कार्यक्रम के सूत्रधार संगठन के चेयरमैन पंडित मोहित नवानी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर भारत माता मंदिर के महंत ललीतेश्वरानंद महाराज ने की। 

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री कुंवर प्रणव सिंह, राज्य मंत्री कुसुम महाजन व दिल्ली से रविन्द्र प्रधान, सदस्य सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार उपस्थित रहे।   

सिंगरौली से संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित तिवारी को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश महासचिव सत्येन्द्र पासवान को गेस्ट आफ ऑनर प्रदान किया गया। सिंगरौली के सुनील कापरी को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मिश्रा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ अमित सिंह की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *