खेखड़ा गांव में बरगवां पुलिस ने दी दबिश

News Desk, सिंगरौली.

नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश और कारोबारियों की नकेल कसने के लिए सिंगरौली पुलिस द्वारा औचक दबिश दिया जा रहा है। 

इसी क्रम में बरगवां पुलिस ने बुधवार, 20 सितंबर को थाना क्षेत्र के खेखड़ा ग्राम मझौलीडांड़ टोला में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध हाथ भट्टी महुआ की शराब के साथ आरोपी को पकड़ा। पुलिस की रेड में भारी मात्रा में महुआ लाहन भी जप्त कर नष्ट किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरगवां निरीक्षक को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि खेखड़ा गांव में अवैध तौर पर हाथ भट्टी महुआ शराब बनाई एवं बेची जा रही है। इसकी सूचना उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के निर्देशन एवं एसडीओपी के के पांडेय के मार्गदर्शन में निरीक्षक आर पी सिंह द्वारा गठित टीम ने ग्राम खेखड़ा मझौलीडांड़ टोला में रविचंद्र केवट के घर रेड कार्यवाही की।

वहां आरोपी के घर के सामने बनी बाउंड्री में बनाकर बेचे जाने के लिए रखी गई 57 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 8550 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने उसके पास से 2500 रुपये का 50 किलो लाहन भी जप्त किया है। पुलिस ने आरोपी शिवचंद्र केवट पिता हरि प्रसाद केवट उम्र 32 वर्ष को अपराध क्रमांक 758/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया।

उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक विश्वेश्वर प्रसाद, प्रधान आरक्षक अनूप मिश्रा, नूर आलम खान, आरक्षक कौशलेंद्र सिंह रावत की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *