Newspost, UP Desk, Sushil Tiwari, Lucknow, Sone bhadra.
उत्तर प्रदेश सरकार के लखनऊ सचिवालय (पटल शाखा) के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे एवं विशेष सचिव मो. मुशाहिद द्वारा दिनांक 21.12.2023 को जारी अधिसूचना के अनुसार
कुछ दिन पूर्व न्यायालय से नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म प्रकरण में सुनाए गए कठोर दंड के बाद दुद्धी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 203 के विधायक रामदुलार गोंड़ की विधानसभा सदस्यता समाप्त किये जाने की जानकारी सार्वजनिक की है।
जारी आदेश के अनुसार अब दुद्धी विधानसभा क्षेत्र प्रतिनिधि विहीन – रिक्त घोषित कर दी है। सचिवालय द्वारा तत्संबधी जानकारी चुनाव आयोग को भेज दी है।

