ग्राम-नगर रक्षा समिति के सदस्य हमारे पुलिस परिवार का हिस्सा: एसपी

Newspost, Regional Desk, A. Anand.

सिंगरौली (एमपी)। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय ग्राम-नगर रक्षा समिति सम्मेलन में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के साथ ही गणमान्य नागरिक व जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। उक्त कार्यक्रम कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया तथा उपस्थित ग्राम व नगर रक्षा समिति के सदस्यों को सायबर फ्रॉड, नशा मुक्ति, यातायात सड़क सुरक्षा नियमों, महिला अपराधों के संबंध में जागरुक किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित ग्राम- नगर रक्षा समिति के सदस्यों को टोपी, टीशर्ट, केन, रेडियम, जैकेट, आईडीकार्ड डोरी, आईडीकार्ड कमर, व्हीसिल वितरण किया गया। एसपी ने आगे कहा कि पुलिस के कार्यों में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने का एक तरीका है। यह एक ऐसा वातावरण निर्मित करती है जिसमें नागरिक समुदाय की सुरक्षा में वृद्धि सुनिश्चित की जाती है। वर्तमान में सोशल मीडिया भी पुलिस और जनता के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एएसपी ने कहा कि नगर रक्षा समिति के सद्स्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ग्राम-नगर रक्षा समिति के सदस्य पुलिस के साथ कानून व्यवस्था, लूट-पाट, चोरी, डकैती आदि घटनाओं में आरोपियों तक पहुंचाने में महत्वर्पूण योगदान रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *