मोरवा पुलिस ने खबरी की सूचना पर की कार्यवाही, चोरी गया सामान बरामद
Newspost, Regional Desk, सिंगरौली, MP.
एमपी के सिंगरौली में शासकीय प्राथमिक पाठशाला पंजरेह से 1 मई की रात्रि में चोरी गये कीमती सामानों को बरामद करने में मोरवा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गत दो मई को प्राथमिक पाठशाला की प्रधानाध्यापक मीना वर्मा ने मोरवा थाना में विद्यालय का कम्पयूटर इत्यादि चोरी हो जाने की तहरीर दी थी।
मोरवा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया था। विवेचना के दौरान 13 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि संजय बसोर निवासी साई नगर घटना की रात स्कूल के तरफ घूमता दिखा था। पता तलाश के दौरान संजय बसोर पिता किशुनलाल बसोर उम्र 22 वर्ष निवासी साईनगर मेढ़ौली को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने साथी राजकुमार बसोर, शिवानंद बसोर, महेन्दर बसोर के साथ जुर्म करना बताया। तीनों की तलाश के बाद उन्हें एकान्त स्थान सामुदायिक भवन मेढ़ौली में ले जाकर समक्ष गवाहान त्रिलोकी यादव पिता जीवन यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ननि वार्ड क्रमांक 4 मेढौली एवं रामचन्द्र पाण्डेय पिता स्व. बबुआराम पाण्डेय उम्र 50 वर्ष निवासी 1 बी/177 एनसीएल कालोनी सिंगरौली थाना मोरवा के समक्ष पूछताछ कर धारा 27 साक्ष्य अधि. के तहत मेमोरैण्डम लेख किया गया।
पुलिस कार्रवाई एवं बरामदगी:
सभी संदेहियों को साथ लेकर सांईनगर मेढौली में आरोपी संजय बसोर पिता किशुनलाल बसोर उम्र 22 वर्ष के घर से एक अदद बडी एलईडी टीव्ही 42 इंच की कीमती 30 हजार रुपये की जप्त किया गया एवं राजकुमार बसोर पिता स्व. बालकरण बसोर उम्र 19 वर्ष निवासी सांईनगर मेढौली के घर से एक कम्प्यूटर सेट सीपीयू माऊस की-बोर्ड सहित कीमती करीब 25 हजार रुपये का जप्त किया गया। संदेही महेन्द्र बसोर पिता मुनीबलाल बसोर उम्र 26 वर्ष सा. कुडैनिया के साला संजय बसोर के घर में रखे हुये एक अदद पुराना मोटर पम्प एक एचपी का कीमती करीब 5 हजार रुपये का जप्त कर कब्जे में लिया गया एवं अन्य संदेही शिवानंद बसोर पिता सुरजमन बसोर उम्र 30 वर्ष निवासी रजखड थाना मोरवा के द्वारा आरोपी राजकुमार बसोर निवासी सांईनगर मेढ़ौली के घर में चोरी का रखा हुआ सीपीयू 2 अदद कीमती 6 हजार रुपये का जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया।
उक्त चारों आरोपियो से सामग्री जप्त कर उनके खिलाफ धारा 457, 380 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जेआर पर न्यायालय में पेश किया गया।
