? सोनभद्र करणी सेना के पदाधिकारियों ने दिवंगत नेता को दी श्रद्धांजलि, प्रदर्शन कर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Newspost, Regional Desk, Ashish Tiwari, Sonbhadra, UP.

राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेडी की उनके जयपुर, राजस्थान स्थित आवास पर गोली मारकर बुधवार को की गई नृशंस हत्या के बाद क्षत्रिय समाज आंदोलित हो गया है। गुरुवार की शाम 6 बजे करणी सेना के सोनभद्र के पदाधिकारियों ने शोक जुलूस निकाला और नारेबाजी के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्थानीय इकाई के पदाधिकारियों का कहना था लिए क्षत्रिय समाज के लिए बेहद दुःखद घटना है। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह जी गोगामेडी की गोली मारकर हत्या की सूचना बहुत दु:खद और पीड़ादायक है। समस्त समाज से एकजुट होकर हत्यारों को फासी दिलाने का संकल्प लेने तथा पूरे देश में एकता का संदेश देने का आह्वान किया।

इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतना ही कम है। ऐसी घटनाओं पर अविलंब कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए, आरोपियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

आज शाम 6 बजे जनपद सोनभद्र के रेणुकूट, पिपरी के समस्त भाई एकत्रित होकर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्या के विरोध में आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। पुलिस चौकी पर उपस्थित जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी को जिलाधिकारी के नाम से ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई। हालांकि उक्त घटना की जांच केन्द्र सरकार ने NIA को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *