ब्रिटेन के एक प्रमुख न्यूज चैनल स्काई न्यूज सहित अन्य का प्रसारण भी ठप

🌏 Newspost, Global Desk. @rohitgupta

अमेरिकी सेवा प्रदाता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर #Crowdstrike में आई गड़बड़ी और उसके हैंग हो जाने के कारण अमेरिका सहित भारत, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी व कई अन्य देशों की एयरलाइंस सेवा के साथ साथ बैंकिंग व टेलीकॉम सेवाओं, मीडिया संस्थानों पर बुरा असर पड़ा है। UK का एक प्रमुख समाचार चैनल स्काई न्यूज़ ऑफ एयर का प्रसारण ठप हो गया है। इस समस्या ने दुनिया भर में बैंकों के कामकाज पर असर डाला है। कुछ देशों में दूरसंचार और सामान्यतः एयरलाइंस सेवाएं, विशेषकर उनका सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है। दिल्ली से लेकर मुंबई व गोवा के यात्रियों को चेक इन पास मिलने में समस्या आ गई है। फ्लाइट की टिकट भी नहीं बन रही है और न ही उड़ानों का संचालन हो पा रहा है।

इन सेवाओं पर पड़ा बुरा असर-

भारत में सर्वर फेल्योर से दिल्ली, मुंबई और गोवा में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी एयरलाइंस भी इससे प्रभावित हुए हैं। विमान न तो उड़ान भर पा रहे हैं न ही कोई यात्री टिकट बुक कर पा रहे हैं। अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में भी बैंकिंग, टेलीकॉम, मीडिया आउटलेट और एयरलाइंस की सेवाएं बाधित हुई हैं।

इनका कहना है-

इंडिगो का कहना है कि हमारे सिस्टम माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से प्रभावित हैं, इसका असर अन्य कंपनियों आकासा, स्पाइस जेट पर भी पड़ा है। इस दौरान टिकट बुकिंग, चेक-इन, यात्रियों की बोर्डिंग पास तक पहुंच तथा उड़ानों के संचालन ठप पड़ ग‌ए हैं। ऑस्ट्रेलिया के नेशनल साइबर सिक्योरिटी कोऑर्डिनेटर का कहना है कि, देश में शुक्रवार दोपहर से बड़े पैमाने पर कई कंपनियों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ब्रिटेन के एक प्रमुख न्यूज चैनल स्काई न्यूज का प्रसारण ठप हो गया है। चैनल के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन डेविड रोड्स ने इस व्यवधान के लिए खेद जताया है।

• इस ‌अप्रत्याशित समस्या को लेकर बढ़ी चिंता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *