Newspost, Political Desk. सिंगरौली, MP।

भारत की मोदी पार्ट 3 सरकार में केन्द्रीय कोयला व खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे आज, रविवार को अपने पहले प्रवास पर सिंगरौली आ रहे हैं। राज्य मंत्री श्री दुबे बिहार राज्य से राज्यसभा के सांसद हैं।

कार्यक्रम के संबंध में प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार आज 14 जुलाई, रविवार को रात्रि 8 बजे सिंगरौली (मोरवा) स्थित एनसीएल गेस्ट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। कोयला व खान राज्यमंत्री श्री दुबे सोमवार, 15 जुलाई प्रातः 9:45 बजे से 10: 45 बजे एनसीएल मुख्यालय में कंपनी प्रबंधन द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

केन्द्रीय राज्य मंत्री सुबह 10:45 बजे एनसीएल मुख्यालय से प्रस्थान कर 11:45 बजे जयंत माईन्स पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12:15 बजे से 12:45 बजे तक जयंत सीएचपी का निरीक्षण करेगें। दोपहर 1:15 बजे वापस एनसीएल गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 2:45 बजे एनसीएल गेस्ट हाउस के वाराणसी के लिए प्रस्थान करने के पूर्व का समय आरक्षित रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed