Newspost, Political Desk.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली की विशेष पदाधिकारी बैठक जिला कार्यालय के सभागार में सम्पन हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह उपस्थित रहीं तथा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने की। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद डा. राजेश मिश्रा, विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, वीरेन्द्र गोयल, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सह संयोजक वशिष्ठ पांडेय मंचासीन रहे। 

बैठक की औपचारिक शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं राष्ट्रीय गीत से हुई। बैठक में स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने समस्त अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया तथा लोकसभा चुनावों में प्रचंड विजय दिलाने के लिये साधुवाद दिया तथा उनके लिए कृतज्ञता प्रकट की। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आने वाले सांगठनिक कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा उनको सम्पन्न कराने के विशेष दिशा निर्देश दिए।

जिला महामंत्री लालपति साकेत द्वारा विगत दिनों कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजन जो दिवंगत हुए उनके लिये शोक संदेश का वाचन किया। बैठक में प्रधानमंत्री जी को तीसरे कार्यकाल पर बधाई संदेश जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने प्रस्तुत किया तथा उसका समर्थन जिला उपाध्यक्ष आशा यादव ने प्रस्तुत किया। बैठक में विशेष राजनैतिक प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष अरविंद दुबे ने प्रस्तुत किया जिसका समर्थन जिला उपाध्यक्ष डा रविन्द्र सिंह ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने अपने विजय का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए विधानसभा वार अपनी विजय का आंकड़ा प्रस्तुत किया तथा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें आगामी समय में हारे हुए बूथों की संख्या को शून्य करने की दिशा में काम करना है। सांसद ने कहा कि आपके हितों के लिये एवं क्षेत्र के विकास हेतु रेलवे लाइन को वन विभाग की अनुमति दिलाने का काम किया है। मेडिकल कॉलेज का सत्र शीघ्र ही प्रारंभ किया जायेगा। भू अधिग्रहण एवं विस्थापन की समस्या के समाधान के लिये कोयला राज्यमंत्री को सिंगरौली बुलाने का काम किया है आशा है शीघ्र ही समस्या का निराकरण होगा। सांसद ने कहा कि मैं स्वयं संगठन का आदमी हूं और संगठन के कार्यकर्ता की समस्या को समझता हूं। आपकी हर‌ समस्या का समाधान मेरी प्राथमिकता होगी। 
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती राधा सिंह ने अपने उद्बोधन में सर्व प्रथम छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर भाजपा के विजय की बधाई प्रस्तुत की। मंत्री जी ने कहा कि पीएम श्री हवाई सेवा व एयर एंबुलेंस सेवा से जिला वासियों को आगामी समय में बहुत लाभ मिलेगा। राज्यमंत्री ने कहा कि हम सभी जिले के विधायक एक साथ मुख्यमंत्री जी से मिलकर सामूहिक रूप से जिले की विकास की चर्चा करते हैं तथा आपकी मांगों को रखते हैं जिसका सार्थक परिणाम हमें प्राप्त हो रहा है। मंत्री जी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में अब हिंदी भाषा में अध्यापन का कार्य प्रारंभ होगा। पीएम श्री उत्कृष्ट महाविद्यालय का शुभारंभ होने जा रहा है जिसका सीधा लाभ जिले के विद्यार्थियों को मिलेगा। आयुष अस्पताल की सौगात भी जिले को प्राप्त होने वाली है। चितरंगी माइक्रो सिंचाई परियोजना को बजट आवंटित हो चुका है तथा शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा। सिंगरौली के विकास के लिए जो भी आवश्यक होगा हम सभी जनप्रतिनिधि आप सभी से सलाह लेंगे और उसके कृयान्यवयन का पूरा प्रयास करेंगें। बैठक में विधायक सिंगरौली राम निवास शाह ने चल रही एवं आगामी शासकीय योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत की। 

जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह ने बैठक का संचालन किया तथा आभार जिला महामंत्री राजकुमार दुबे ने जताया। जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बैठक का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सरोज शाह, आशा यादव, जिला महामंत्री कलावती यादव, पूनम गुप्ता, अरविंद तिवारी, बविता जैन, कोषाध्यक्ष हरिदास गुप्ता, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा, सह मीडिया प्रभारी राज कुमार कुशवाहा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौबे, पिछड़ावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलशरण सिंह, विधि प्रकोष्ठ संयोजक एडवोकेट प्रदीप शाह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक विनोद द्विवेदी व मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *