Newspost, MP Regional Desk, सिंगरौली.
मंगलवार को मोरवा थानांतर्गत बूढी माई मन्दिर के समीप पंजरेह बस्ती में आम के पेड़ पर एक 25 वर्षीय युवक का साड़ी के फंदे से झूल रहा शव मोरवा पुलिस ने बरामद किया और मर्ग कायम कर बाद पीएम शव को परिजनों को सौंप दिया। थाना क्षेत्र में इस सप्ताह आत्महत्या की यह दूसरी घटना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल खैरवार पिता विद्यापति खैरवार 25 वर्ष निवासी बूढ़ी माई मन्दिर ने 8 जुलाई की देर रात्रि अज्ञात कारणों से पेड़ पर झूलकर आत्महत्या कर लिया। मृतक के पिता विद्यापति खैरवार ने बताया कि घर के सभी लोग पड़ोस के रिस्तेदार के घर बारात में चले गये थे जब वहां से लौटे तो बेटा आम के पेड़ पर फांसी पर लटकता मिला।
घटना की सूचना मिलने के बाद मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी के निर्देशन में पुलिस मौके पर पहुंचकर फांसी के फंदे उतरवाकर पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम करने के बाद शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय वैढ़न में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। विवेचना जारी है।
