हादसे में गंभीर एएसआई का परिवार मेडिकल कॉलेज रीवा में भर्ती
Newspost, MP Regional Desk, सिंगरौली.

एमपी के सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाने में पदस्थ एएसआई नीलेश मिश्रा व उनका परिवार गत सोमवार की रात्रि गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। वे नई क्रेटा कार से माँ शारदा धाम मैहर गये थे। दर्शन कर मिश्रा परिवार मऊगंज स्थित अपने गृह ग्राम लौट रहे थे तभी यह अनहोनी अमरपाटन – एनएच 30 पर ग्राम पंचायत ककरा के पास हो गई। बताया जा रहा है कि तेज गतिविधि के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे एएसआई मिश्रा व परिवार की महिलाओं व दो बच्चों सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ऐसे मिली सहायता-
दुर्घटना के बाद 1033 हाइवे एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपाटन ले जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रीवा के लिए रेफर कर दिया गया। जिले के विंध्यनगर थाने में पदस्थ सउनि अपने गृह जिला मऊगंज से सपरिवार मैहर गये थे। वहाँ दर्शन कर लौटते समय भीषण दुर्घटना के शिकार हो गये।
