📌 हिंडालको महान व यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार केंद्र द्वारा आयोजित 6 दिवसीय कार्यशाला में 35 महिला व 5 युवाओं ने लिया प्रशिक्षण

Newspostg, Corporate Desk. A. Anand.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। हिंडालको महान अपने सीएसआर विभाग के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कृषि एवं बागवानी को लाभ का धंधा बनाने के लिए काम तो कर ही रहा है, संस्थान का सीएसआर विभाग पर्यावरण, शिक्षा, संस्कृति, खेल, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में भी अद्वितीय कार्य कर रहा है। इन सबके साथ अब हिंडालको महान ने महिलाओं व युवाओं को उद्यमी बनाने की दिशा में पसल कर दी है।

हिंडालको महान द्वारा वाशिंग पावडर निर्माण से जुड़ी 6 दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह कार्यक्रम यूनियन बैंक के उपक्रम संस्था आरसीटी के माध्यम से आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में बड़ोखर क्षेत्र के 35 महिला व 5 युवाओं ने भाग लेकर वाशिंग पावडर का प्रशिक्षण प्राप्त किया जिन्हें प्रमाण पत्र भी दिये गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ हिंडालको महान के सीएस आर विभाग के प्रमुख संजय सिंह व हिंडालको महान के सुरक्षा प्रमुख रिटायर्ड कर्नल गौरव चतुर्वेदी ने किया।

प्रशिक्षण के बाद दिये गए प्रमाण पत्र

कार्यक्रम में महिलाओं ने प्रशिक्षण के दौरान वाशिंग पावडर के उत्पादन की विधि के साथ साथ सामग्री का चयन और उपयोग, उत्पाद की गुणवत्ता और मानकों का पालन, उत्पादन प्रक्रिया में सुरक्षा और अन्य नियमों का पालन, वाशिंग पावडर के पैकेजिंग और लेबलिंग की तकनीकें, उत्पाद की बिक्री और विपणन के बारे में जाना। कार्यक्रम के अन्तिम दिन प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं को हिंडालको महान के मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा व यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार केंद्र के निदेशक विजय कुमार ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। 

पदाधिकारियों ने कहा ...

कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने महिलाओं को उद्यमी बनाने की पहल की प्रसंशा की और कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से लाभ लेकर अपना बेहतर उद्यम तैयार करें, छोटा सा स्वरोजगार कब बड़ा बन जाय, ये कोई नहीं जानता। उन्होंने प्रोडक्ट के गुणवत्ता पर खास ध्यान देने क बात कही और हिंडालको महान द्वारा स्वरोजगार के लिए पूरी तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार केंद्र के निदेशक विजय कुमार ने प्रशिक्षुओं को निरमा वाशिंग पावडर कंपनी की सफलता की कहानी बताते हुये कहा कि इस प्रशिक्षण के उपरांत भी हमारी संस्था लोगों की मदद करती है।

• हिंडालको महान के एचआर हेड डॉ विवेकानंद मिश्रा व यूनियन ग्रामीण रोजगार केन्द्र के निदेशक विजय कुमार ने कहा…

हिंडालको महान के सहयोग से महिलाओं ने न केवल नए कौशलों का अध्ययन किया है, बल्कि इससे स्वरोजगार की संभावनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। इस प्रकार की पहल से समाज में सामाजिक और आर्थिक रूप से महिलाओं को सशक्त करने का यह एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षण ले रही महिलाओं व युवाओ को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिंडालको महान से बीरेंद्र पाण्डेय, जियालाल, खलालू व आरसीटी से निशा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *