पुलिस जांच में जुटी, शव को पीएम हेतु भेजा

Newspostg, Regional Desk, सिंगरौली, मध्य प्रदेश.

एमपी के सिंगरौली जिले के बरगवां नगर परिषद में पदस्थ  प्रभारी सीएमओ विवेक श्रीवास्तव सोमवार की शाम को अपने कमरे में मृत अवस्था में पाए गए। आसपास रहने वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद बरगवां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का दौर चल पड़ा है। फिलहाल मृत्यु के कारण अज्ञात हैं।

फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम हेतु भिजवा दिया है। वहीं दूसरी ओर बरगवां पुलिस सभी मुख्य बिंदुओं को लेकर जांच करने की बात कह रही है। घटना संदिग्ध और इसका कारण अज्ञात है। वहीं नगर परिषद बरगवां के अधिकारी व कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *