Newspost, Regional Desk, MP, Bihari Lal Gupta.
सरई, सिंगरौली। मंगलवार को संकट मोचन रामभक्त वीर हनुमान की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ माँ धनौजा मंदिर प्ररिसर में मनाई गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर में 11 नारियल के पौधे भी लगाए गए। इसके साथ ही हनुमान जी के मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का व पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। एलएनटी कंपनी के सुपरवाइजर अजय एवं मंगल गुप्ता सरई द्वारा दिए गए 11 नारियल के पौधे भी लगाए गए।

उक्त कार्यक्रम में मां धनौजा भैरव सेवा समिति का सहयोग रहा।
