Newspost, Regional Desk, सिंगरौली.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस देवसर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरई द्वारा गठित टीम ने बुधवार सुबह लूट, चोरी एवं रास्ता रोककर मारपीट करने के दो आरोपियों को पकड़ा है। ये आरोपी 5 माह से फरार थे। उन्होंने रामसिंह निवासी नया टोला के घर लूटपाट की थी। जिसमें थाना सरई में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र. 1066/23 धारा 394, 34 ता. हि. कायम कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जिसमें एक आरोपी उसी समय गिरफ्तार हो गया था। लेकिन घटना दिनांक से रामसजीवन बसोर पिता ददोले बसोर उम्र 39 वर्ष साकिन समूद थाना सरई घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। इसी दिन कोलाल फरियादी सोहन सिंह निवासी नया टोला के घर से अज्ञात चोरों द्वारा सोना चांदी सहित जेवरात चोरी किये गये थे जिसमें थाना सरई में अपराध क्र. 1067/23 धारा 457, 380, 34 ता. हि कायम कर आरोपियों की तलास की जाने लगी थी। उक्त दोनों अपराधों में रामसजीवन की तलाश थी। जिसे गत रात हट्टा के जंगल से घेराबंदी कर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। उससे चोरी का मशरुका बरामद कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

एक अन्य मामले में थाना प्रभारी सरई को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अपराध क्र. 1269 / 23 धारा 294, 341, 327, 506, 34 ता. हि सहित मारपीट के दो अन्य प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी सचिन कुमार गुप्ता पिता बाबूलाल गुप्ता उम्र 22 वर्ष सरई में घूम रहा है, जिसे गिरफ्तार कर आज न्यायालय पेश किया जा रहा है।

उपरोक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में उप निरी. बालेन्द्र त्यागी, सउनि उपेन्द्र सिंह भदौरिया, उग्रभान वर्मा, प्र आऱ. संजय सिंह परिहार, आर. ओमप्रकाश शर्मा, रिंकू धाकड, पुष्पराज सिहं बघेल, मोहित सिंह बघेल, तेजप्रताप सिंह, दिनेश सिंह एवं राहुल यादव की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *