Newspost, Regional Desk, सिंगरौली, A. Anand.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश के कलेक्टर अरुण कुमार परमार मंगलवार को बस स्टैंड क्षेत्र के रैन बसेरा में अचानक पहुँच ग‌ए। इससे वहाँ खलबली मच ग‌ई। इस दौरान कलेक्टर के साथ में आयुक्त सतेंद्र सिंह धाकरे, उपायुक्त सत्यम मिश्रा व नगर निगम का अमला भी मौजूद रहा।

कलेक्टर ने रैन बसेरा की व्यवस्था का जायजा लेते वहाँ ठहरे हुए मुसाफिरों से सीधी बातचीत की। उन्होंने आयुक्त को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम अफसरों की मॉनिटरिंग जरूरी है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए सख्त निर्देश दिए गये हैं कि आम जन, गरीबों के लिए ठंड से बचाव के लिये पूरी व्यवस्था की जाए। शहर में तंबू के भरोसे खुले आसमान के नीचे रहने वाले खाना बदोश गरीब परिवारों को लकड़ी अलाव की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *