सिंगरौली के तीनों विधानसभा क्षेत्रों का कुल मतदान प्रतिशत-74.72%
महिलाओं का कुल मतदान प्रतिशत–74.36%
पुरुषों का कुल मतदान प्रतिशत–75.05%
Newspost, Election Desk, Singrauli, MP.
सिंगरौली, एमपी के जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में गत शायं 7 बजे तक कुल 74.72 प्रतिशत औसत मतदान हुआ। इसमें पुरुषों का प्रतिशत 75.5 तथा महिलाओं का प्रतिशत 74.36 रहा। विधान सभा क्षेत्र चितरंगी में समाचार लिखे जाने तक 71.78 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 70.38 ही रहा। यहाँ महिला मतदाताओं ने बाजी मारी और मतदान का प्रतिशत 73.27 रहा।
विधानसभा क्षेत्र सिंगरौली में कुल 73.3 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पुरुषों का प्रतिशत 74.33 तथा महिलाओं का प्रतिशत 71.58 रहा। यह लगभग शहरी विधान सभा क्षेत्र है। यहाँ महिला मतदाताओं ने पुरुषों ने बढ़त बना ली। देवसर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 79.29 प्रतिशत मतदान हुआ। यहाँ पुरुषों का प्रतिशत 80.58 तथा महिलाओें मतदाताओं का प्रतिशत 77.93 रहा।
उल्लेखनीय विषय यह है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में सिंगरौली विधानसभा सीट के लिये 67.5%, चितरंगी क्षेत्र में 66.62% और देवसर सीट के लिए 76.38 प्रतिशत मतदान हुए थे।
विदित हो कि गत असेंबली चुनाव के सापेक्ष इस बार सिंगरौली में लगभग 4 प्रतिशत, चितरंगी में करीब साढ़े 4 परसेंट और देवसर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 3 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। इससे एक बात लगभग स्पष्ट है कि यहाँ एंटी इन्कंबेंसी नहीं थी।
नोट: हम जिलावार/ सीटवार आपको 3 दिसंबर के पहले आपको परिणामों के करीब लेकर चलेंगे। सटीक आंकड़ों के साथ अपना विश्लेषण लेकर हम शीघ्र ही आने वाले हैं। कृपया हमारे साथ बने रहें !
