प्राकृतिक संसाधनों को लूट रहे हैं खनिज चोर ?
Newspost, MP CG, gorbi, सिंगरौली.
#Theft_of_minerals #Collaborated_crime #Action
गोरबी पुलिस ने मुहेर से अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रेक्टर को जप्त कर चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध कार्यवाही की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरबी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार ने सोमवार की सुबह 5 बजे सोनालिका ट्रेक्टर में करीब ढाई घन मीटर रेत लोड कर परिवहन कर रहे चालक से पूछताछ की। चालक के पास रेत परिवहन करने का कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर ट्रेक्टर चालक सुरेन्द्र कुमार जायसवाल पिता रामप्रसाद जायसवाल व ट्रैक्टर मालिक अक्षय लाल साकेत पिता दुरियालाल साकेत के विरुद्ध 4/21 खनिज अधिनियम एवं धारा 379, 414 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर ट्रेक्टर को जप्त कर लिया है।
