फरार स्थाई वारंटी को मोरवा पुलिस ने सीधी जिले के खड्डी से किया गिरफ्तार

Newspost, MP CG, सिंगरौली.

#Trapped #MPCrime #NewspostGlobal

वर्ष 2007 के एक प्रकरण में फरार आरोपी को अंततः मोरवा पुलिस ने सीधी जिले के खड्डी से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। बताया जाता है कि आरोपी साधु का वेश धर अपनी पहचान छुपा रहा था। जिस कारण पुलिस उस तक पहुँच नहीं पा रही थी।

बताया गया कि आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली यूसुफ कुरैशी के निर्देश पर वारंटियों की धर पकड़ में लगी मोरवा पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

सदोष मानव वध का आरोपी है वारंटी:

जानकारी अनुसार वर्ष 2007 में आरोपी विष्णु बहादुर सिंह पिता सूबेदार सिंह उम्र 40 वर्ष पर अपराध क्रमांक 375/07 धारा 304 (ए) के तहत मामला पंजीबद्ध हुआ था। आरोपी लंबे समय से पेशी से फरार रहने के कारण न्यायालय ने इसका स्थाई वारंट जारी किया था। कोर्ट ने उक्त वारंटी पर रुपये 2000 का इनाम भी घोषित कर रखा था।

अंततः हुआ गिरफ्तार: 

मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में टीम गठित कर साधु के वेश में छुपे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक उमेश अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक अर्जुन सिंह, आरक्षक सौरभ सिंह एवं राहुल साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *