News Desk, Newspost, सिंगरौली.
एमपी में विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस अपनी सीमाओं को सुरक्षित एवं चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिये सीमांचल की पुलिस के साथ संयुक्त बैठकें कर रही है।
पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के दिशा निर्देशन पर एसडीओपी चितरंगी आशीष कुमार जैन के मार्गदर्शन निगरानी में मप्र में होने वाले आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर मप्र, उप्र के सीमावर्ती इलाकों के आपराधिक गतिविधियों की चौकसी एवं निगरानी के साथ निर्विघ्न निर्वाचन संपन्न कराये जाने के आशय से गत 23 अगस्त को थाना जुगैल जिला सोनभद्र (उ प्र) पहुंचकर संयुक्त बार्डर मीटिंग ली गई।
बैठक में थाना चितरंगी प्रभारी निरी शेषमणि पटेल, आर. चन्द्रकेश यादव व थाना जुगैल से उनि रामदरश थाना प्रभारी जुगैल, उनि सुधीर सिंह,उनि मनोज कुमार सिंह, उनि राकेश कुमार सिंह के साथ उपस्थित होकर बार्डर पर लगे गांवों के शस्त्र लाइसेंसियों, गुण्डा निगरानी बदमाशों व वारंटियों के संबंध में जानकारी आदान प्रदान की गई।
