पुलिस का कहना-पैसों के लेन देन को लेकर की गई थी हत्या
MP State Desk, सतना.
बीते 2 अगस्त की रात अमरपाटन थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी का अपहरण कर लिया गया था। बाद में व्यवसायी की हत्या कर उसके शव को नेशनल हाईवे 30 के बस स्टॉप पर फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार हत्या का कारण पैसों का लेनदेन था। इस केस में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
बाइक पर बैठाकर बस स्टॉप पर लाया था ट्रांसपोर्टर का शवः
दो अगस्त की रात आरोपियों ने रीवा जिले के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी का अपहरण किया, उसकी हत्या की और उसके शव को अमरपाटन थाना अंतर्गत ग्राम ककरा के बस स्टॉप पर फेंक दिया था। बताया गया कि आरोपियों ने नादन देहात स्थित एक पोल्ट्री फार्म में इस घटना को अंजाम दिया था। वहां उसको बांधकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया गया था। जब व्यवसायी मरणासन्न हो गया तब हाईवे किनारे फेंक गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा तो तब तक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी को मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
पांच आरोपियों की हुई गिरफ्तारी :
पुलिस ने साइबर सेल के सहयोग से इस मामले को उजागर किया और ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की हत्या के मामले में 5 आरोपियों को नीलेश तिवारी, अंकित तिवारी, आशुतोष पटेल, छोटू भूपेंद्र पटेल और अतुल पटेल गिरफ्तार किया। इस मामले का मुख्य आरोपी नीलेंद्र तिवारी है जो कि पैरा मिलिट्री फोर्स में असम रेजीमेंट में पदस्थ है। ये छुट्टी पर घर आया था और योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम देकर गोरखपुर भाग गया, जिसे पुलिस की टीम ने गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस ने बीते सोमवार को कोर्ट में पेश कर दिया।
