सिंगरौली एसपी निवेदिता गुप्ता स्थानांतरित, मनीष खत्री IPS को मिली जिम्मेदारी
सिंगरौली।
राज्य शासन द्वारा सोमवार को पुलिस अधिकारियों का बड़े स्तर पर स्थानांतरण किया गया। जारी सूची में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता का तबादला कर उन्हें 8वीं विसबल छिंदवाड़ा के सेनानी पद पर भेजा गया है। वहीं छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक रहे मनीष खत्री को सिंगरौली जिले का प्रभार सौंपा गया है।
गृह विभाग द्वारा किए गए परिवर्तन (नीचे 👇🏻 देखें):

मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल आदेश ::
भोपाल, दिनांक 18.11.2024
एफ 1/1/4/0001/2024/बी-2/दो राज्य शासन
एतद्द्वारा निम्नलिखित भापुसे अधिकारियों को, जो तालिका के खाना कमांक-3 में दर्शित पद एवं स्थान पर पदस्थ हैं, को अस्थाई रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त तालिका के खाना कमांक 4 में दर्शित पद एवं स्थान पर पदस्थ किया जाता है:-
अधिकारी का नाम
1.श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, भापुसे, (1995)
वर्तमान पदस्थापना-अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
नवीन पदस्थापना-अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सामुदायिक पुलिसिंग एवं आर.टी.आई. पुलिस मुख्यालय, भोपाल
2.श्री इरशाद वली, भापुसे,(2004)
वर्तमान- पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन, नर्मदापुरम
नवीन- पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
3.श्री मिथिलेश कुमार शुक्ला, भापुसे, (2006)
वर्तमान- पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, रेंज ग्वालियर
नवीन- पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन, नर्मदापुरम
4.श्री तुषार कांत विद्यार्थी,
उप पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज, जबलपुर
भापुसे, (2009) नवीन पदस्थापन- उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
5.श्री अतुल सिंह, भापुसे, (2009)
उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, रेंज जबलपुर
उप पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज, जबलपुर एवं उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, रेंज जबलपुर का अतिरिक्त प्रभार
6.श्री कुमार प्रतीक, भापुसे (2012)
पुलिस अधीक्षक, जिला- शहडोल
सेनानी, 23वीं वाहिनी, विसबल, भोपाल
7.श्री रामजी श्रीवास्तव, भापुसे (2013)
सेनानी, 8वीं वाहिनी, विसबल, छिन्दवाड़ा
पुलिस अधीक्षक, जिला-शहडोल
8.श्रीमती निवेदिता गुप्ता, भापुसे (2015)
पुलिस अधीक्षक, जिला-सिंगरौली
सेनानी, 8वीं वाहिनी, विसबल, छिन्दवाड़ा
9.श्री मनीष खत्री, भापुसे (2016)
पुलिस अधीक्षक, जिला-छिन्दवाड़ा
पुलिस अधीक्षक, जिला-सिंगरौली
10.श्री अजय पाण्डे, भापुसे (2016)
सेनानी, 23वीं वाहिनी, विसबल, भोपाल
पुलिस अधीक्षक, जिला-छिन्दवाड़ा
साथ ही, श्री राकेश गुप्ता, भापुसे (1999), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मान० मुख्यमंत्री, म.प्र. को अस्थाई रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विसबल, पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार एवं श्री अरविन्द कुमार सक्सेना, भापुसे (2006), पुलिस महानिरीक्षक, ग्वालियर जोन, ग्वालियर को अस्थाई रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, रेंज ग्वालियर के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा
आदेशानुसार
(अन्नू भलावी अवर सचिव
मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग
जानकारी के अनुसार विशेष परिस्थितियों में उन्हें कमान सौंपी जाती रही हैं। पूर्व में वे सीएसपी उज्जैन, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त डीसीपी इंदौर भी रह चुके हैं। वहीं उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू, खरगोन समेत पुलिस अधीक्षक भिंड एवं पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा में भी कार्य किया है। बताया जाता है कि जहां कहीं भी परिस्थितियां असामान्य रहती हैं वहां एसपी मनीष खत्री को शासन द्वारा भेजा जाता है।
