एमपी के सिंगरौली जिले से गायब हुए थे नाबालिग बालक- बालिका

Newspost, State Desk, A. Anand.

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जियावन (देवसर) एवं सरई थाना क्षेत्र से अपहृत 9 बालक -बालिकाओं को बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है। इन बालक व बालिकाओं को महाराष्ट्र एवं बिहार प्रांत समेत अन्य अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया है।

इस संबंध में देवसर एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम ने जानकारी देते हुए बताया की थाना क्षेत्र के अपहृत बालक -बालिकाओं के दस्तायाबी के लिए जिले में चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत एसपी मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन, एएसपी शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी देवसर के निगरानी व थाना प्रभारी सरई ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी जियावन राजेन्द्र प्रसाद पाठक के नेतृत्व में नाबालिक बालक-बालिकाओं के दस्तयाबी के लिये थाना स्तर में पुलिस टीम बनाकर विगत दो माह दिसम्बर-2023 एवं जनवरी-2024 में थाना जियायन एवं सरई के थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरीटोला, भरसेड़ा, भलयाटोला, ओबरी, इटमा थाना सरई एव चटनिहा, हर्रहा, उमरहर, आमो थाना जियावन के अपहृत 9 नाबालिग बालक -बालिकाओं को दस्तयाब करने में पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना, सरई के दो प्रकरणों में अपहृत नाबालिगों को महाराष्ट्र एवं बिहार से दस्तयाब किया गया तथा शेष को थाना क्षेत्रान्तर्गत ही अलग-अलग स्थानों से दस्तयाबी करने में सफलता मिली। उपरोक्त दस्तयाब नाबालिकों को दस्तयाबी के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

आगे बताया की बालक बालिकाओं को तलाशने में थाना सरई से उप निरीक्षक राममिलन तिवारी, उप निरीक्षक बीएल बंसल, सउनि सूर्यपाल सिंह, प्रकाश नारायण, शिवनाथ प्रजापति, उपेन्द्र सिंह भदौरिया, गुलाब प्रसाद वर्मा, असमन लाल अहिरवार, उग्रभान वर्मा, प्रधान आरक्षक हरिभजन सिंह, कुंज बिहारी सिंह, इन्देश शर्मा, आरक्षक अशोक यादव, दिनेश कुमार, शिवभान सिंह, नरेन्द्र सिंह चौहान, महिला आरक्षक किरण एवं थाना सरई से उप निरीक्षक अमन वर्मा, लालमणि साकेत, सउनि तेजबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक विनय दोहर, बंशलाल प्रजापति, महिला प्रधान आरक्षक सविता सिंह, आरक्षक खूम सिंह सहित अन्य की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *