सिंगरौली के नवानगर पुलिस ने की कार्यवाही
News Desk, सिंगरौली, MP.
बीती रात एमपी के सिंगरौली जिले की नवानगर पुलिस ने क्षेत्र में नशे के कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से रु 30 हजार की स्मेक (हेरोईन) व कोडीन युक्त कफ सिरप की कई फाइलों को जप्त की है।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण एवं सीएसपी पी.एस. परस्ते के कुशल मार्गदर्शन में नवानगर निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने रेड करवाई कर आरोपियों को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार बीती रात नवानगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सीएमपीडीआई के पास निगाही एवं भकुआर महुआ मोड़ के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक (हिरोइन) एवं कोडीन युक्त कफ सिरफ (कोरेक्स) बिक्री करने हेतु रखा गया है।
सूचना पर नवानगर पुलिस द्वारा दो टीमें बनाकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी संदीप शाह उर्फ बुधाले शाह पिता हरिलाल शाह उम्र 27 वर्ष सा. बिलौंजी थाना वैढ़न के कब्जे से 3 ग्राम स्मेक (हिरोइन) कीमती 30,000 रुपये एवं शारदा प्रसाद शाह पिता स्व.भगवानदास शाह उम्र 38 वर्ष सा. अमझर थाना नवानगर के कब्जे से 8 सीसी मादक पदार्थ कोडीन युक्त कफ सिरप कीमती 1200 रूपये की बरामद की गई।
दोनों आरोपियों पर क्रमशः अपराध क्रमांक 405/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व 406/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है।
इनकी रही साराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कपूर त्रिपाठी, उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह़, सउनि बी.पी. कोल, पिन्टू राय़, जगत सिंह, प्र.आऱ. जितेन्द्र सेंगर, अवधलाल सोनी, राजा ठाकुर, आर. अमृत राजपूत, दिलीप धाकड़, वेदप्रकाश शुक्ला का योगदान रहा।
