MP Desk; सिंगरौली।
कासा अकादमी के सचिव शाहरुख़ क़ुरैशी के द्वारा आयोजित कैंप में चयन समिति के द्वारा मध्य प्रदेश के 22 बालिकाओं का चयन किया गया। मध्यप्रदेश के सीहोर, खरगोन, ग्वालियर, शाजापुर, भोपाल, सिंगरौली, बालाघाट, हरदा, इन्दौर, बड़वानी, छिंदवाड़ा की बालिकाओं ने हिस्सा लिया था।
मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के सचिव अमित रंजन देव के निर्देश अनुसार 3 से 12 सितंबर तक कैंप का आयोजन कसा बड़वानी में किया गया था। गत 12 सितंबर को। गत दिवस चयनित टीम के खिलाड़ी कर्नाटक लिए रवाना हुए। इस प्रशिक्षण में 35 बालिकाओं का सेलेक्शन मध्य प्रदेश द्वारा किया गया।
मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष जीके श्रीवास्तव, सचिव अमित रंजन देव, सह सचिव एवं जिला फुटबाल संघ सिंगरौली के अध्यक्ष आरपी पटेल, जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष असगर अली, उपाध्यक्ष शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष अफसर हुसैन, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला सचिव लवकुश तिवारी, जिला सह सचिव संजय गौतम, जिला कोच परम असव, जिला सदस्य राजा एक्वा, हरेंद्र सिंह सहित सभी पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया और टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफ़लता प्राप्त करने के लिये शुभकामनाएं दी।
