27 अक्टूबर से प्रारंभ 3 दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल आज

Newspost, Sports Desk.

वाराणसी के आर‌एस वर्ल्ड स्कूल में चल रहे CBSE क्लस्टर – 5 टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमी फाइनल मैच में अपने प्रतिद्वंदी को हराकर कृति वर्मा फाइनल में प्रवेश कर ग‌ई है। सेमी फाइनल की जीत के साथ ही कृति का चयन नैशनल प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। 27 अक्टूबर से शुरू हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल आज है।

<commercial space.. Newspost Global>

डी‌एवी पब्लिक स्कूल ‌अनपरा की कक्षा 8वीं की छात्रा कृति का चयन 14 वर्ष आयु वर्ग में हुआ है। सीबीएसई क्लस्टर 5 टेबल टेनिस टूर्नामेंट – 2023 का फाइनल मैच आज, 29 अक्टूबर को खेला जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *