अटल सामुदायिक भवन में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Newspost, MP/CG Desk, Rohit Gupta.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज‌ सिंगरौली आ रहे हैं। विष्णु देव साय जी‌ प्रातः सिंगरौली पधारेंगे तथा सुबह 11.30 बजे ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करेंगे। तत्पश्चात 12.30 बजे अटल‌ सामुदायिक भवन बिलौंजी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने बताया कि‌ इस सम्मेलन में प्रबुद्ध जनों के अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के समस्त जन प्रतिनिधियों समेत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *