Newspost, Regional Desk, A. Anand.

कटनी, मध्य प्रदेश। शुक्रवार को कटनी के मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर एक अनहोनी में रेलवे कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 में हुई। बताया जाता है कि एक रेलवे कर्मचारी द्वारा चलती ट्रेन में उतरने का प्रयास करते समय वह अनियंत्रित हो गया। उसका पैर फिसलने से वह ट्रेन के निचले पायदान की चपेट में आ गया। इस घटना में कर्मचारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जी‌आरपी का कहना:

इस घटना के संबंध में स्थानीय जीआरपी द्वारा बताया गया कि मृतक रोशन पिता अरुण सेन 40 वर्ष निवासी डॉ.भीमराव चौक कावसजी वार्ड क्रमाक-33 मुख्य रेलवे स्टेशन में एमसीएम के पद पर पदस्थ था। मृतक रोशन आज राजकोट एक्सप्रेस ट्रेन से जबलपुर से कटनी आ रहा था। वह चलती ट्रेन से मुड़वारा स्टेशन में ट्रेन उतरने लगा तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के निचले पायदान में फंस गया। ऐसा होने से वह नीचे गिरा और घिसटता हुआ रेल के चक्कों की चपेट में आ गया जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। जीआरपी द्वारा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया गया है।

संदेश: थोड़ा समय बचाने की कोशिश ‌आपके लिए प्राण संकट खड़ा कर सकती है और आपके अपनों का समय भी खराब कर सकती है। न्यूज़ पोस्ट ग्लोबल ऐसा नहीं करने के लिये आपसे विनती करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *