
Newspost, MP Desk, Mada, Singrauli. 06 नवंबर 23
आज, सोमवार को अब से लगभग एक घंटे पहले छतौली- माड़ा रोड पर भीषण सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत होने से बाइक सवारों की मौके पर हुई मौत हुई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार माड़ा की तरफ जा रहे थे। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक घटना स्थल से फरार हो गया।
ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर माडा बाजार में हुई, दोनों मृतकों की पहचान अमित और सूरज के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार माड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की चुनावी सभा में जा रहे थे। माड़ा बाजार के नुक्कड़ पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दोनों बाइक सवारों की दर्दनाक मौत हो गई।
