एंबुलेंस में महिला से किया था दुष्कर्म, महिला थाना ने की कार्यवाही

News Desk, MP/सिंगरौली.

एमपी में जन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संचालित एंबुलेंस 108 में एक महिला को पहले लिफ्ट दिया फिर झांसा देकर सामूहिक दुष्कृत्य करने के मामले में दो आरोपियों को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्विवेदी ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

महिला पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना के महज छ: घण्टेे में आरोपियों को महिला थाना की पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपी एंबुलेंस के चालक बताए गये हैं। 108 वाहन को भी महिला पुलिस ने जप्त कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह कार्यवाही महिला थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने एस पी मो. युसुफ कुरैशी के निर्देशन एवं एएसपी तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में की है।

घटना के विषय में-

घटना के संबंध में महिला पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 25 अगस्त को पीड़िता अपने पति के साथ महिला ने थाने में आकर रिपोर्ट किया कि सामुदायिक केंद्र बैढ़न में वित्तीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने वह 24 अगस्त को आई थी। रात में करीब साढ़े 8 बजे परिचित सतेंद्र पाण्डेय मिला। उसने महिला को बस से घर जाने नहीं दिया और चालक सतेन्द्र पाण्डेय ने अपने साथी राजेश तिवारी को उसे एम्बुलेंस वाहन मे घर छोडऩे के लिये कहा।

तब 108 एम्बुलेंस वाहन क्रमांक सीजी 04 एन डब्ल्यू 2329 के चालक ने एक प्रसूता को प्रसूती उपरान्त जिला अस्पताल बैढ़न से सरई उसके घर पहुंचाने के लिये झूठा इवेंट आईडी ले लिया और पीड़िता को घर पहुंचाने के बहाने 108 एम्बुलेंस में बिठाया। रास्ते में एम्बुलेंस के अन्दर बारी-बारी से दोनों ने बलपूर्वक दुष्कर्म किया।

पीड़िता की इस रिपोर्ट पर आरोपी सतेंद्र पाण्डेय पिता वृहस्पति पाण्डेय उम्र 42 वर्ष एवं राजेश तिवारी पिता स्व. हरिकिशन तिवारी उम्र 38 वर्ष निवासी पहाड़ीटोला बलियरी थाना बैढ़न को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम द्वारा खुटार से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

वहीं घटना में प्रयुक्त वाहन चलित घटना स्थल 108 एम्बुलेंस वाहन क्रमांक सीजी 04 एन डब्ल्यू 2329 को जप्त किया गया है। साथ ही आरोपियों को मेडिकल परीक्षण उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त करने न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था जहां से आरोपीगणों को न्यायिक रिमाण्ड में जिला जेल पचौर में दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में टीआई अर्चना द्विवेदी, एसआई रूपा अग्निहोत्री, संदीप नामदेव, एएसआई आई.पी. वर्मा, प्रधान आरक्षक रवि सिंह बघेल, नातीलाल बागरी, म प्र आर रानी सिंह,  अल्पना सिंह, बेलाकली सिंह, महिला आरक्षक आरती कोली, आरक्षक प्रताप सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *