परिजनों को देर से मिली सूचना, भड़का जनाक्रोश, मृतक की पत्नी को नौकरी व 50 लाख मुआवजे की उठी मांग

Newspost, Regional Desk.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश।  एनसीएल की निगाही खदान से बरगवां हिंडाल्को एल्युमिनियम कंपनी में कोयले के परिवहन में लगे एक ट्रेलर के पलट जाने से उसके चालक लाल प्रताप की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। उक्त घटना की त्वरित जानकारी मृतक के परिजनों को नहीं दी गई थी। यह सूचना, आज जब मृतक के घर में पहुंचाई गई तब अपने दो छोटे छोटे बच्चों के साथ मृतक की पत्नी वहां पहुंची जिसका रो रोकर बुरा हाल हो गया था। 

स्थानीय जन प्रतिनिधि सहित मृतक के परिजनों ने एनसीएल निगाही सीएचपी के पास चक्का जाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि मृतक की पत्नी को कंपनी नौकरी एवं 50 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाए। भारी गहमागहमी के बीच वहाँ बड़ी संख्या में एनसीएल के सिक्योरिटी गार्ड एवं स्थानीय पुलिस बल मौजूद था। यह घटना नवानगर थाना क्षेत्र के एनसीएल निगाही सीएचपी के पास की बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *